Thursday, 24 March 2016

शादी के बाद प्रीति जिंटा का ऐलान, 'नहीं बदलूंगी सरनेम'

हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा है कि हाल-फिलहाल में वह अपना सरनेम नहीं बदलने वाली हैं.
एक फैन ने जब प्रीति से उनका  सरनेम बदलने के बारे में पूछा तो प्रीति ने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं ज्यादा समय से मेरे पिता की बेटी रही हूं ना कि किसी की पत्नी इसलिए तकनीकी रूप से हाल-फिलहाल में मैं उसमें परिवर्तन नहीं करने वाली हूं.’
आपको याद दिला दें कि प्रीति जिंटा ने पिछले महीने अमरीका के गुडइनफ के साथ परिणय सूत्र में बंध गई थीं. ‘वीरजारा’ स्टार से जब एक प्रशंसक ने उनके पति के बारे में पूछा तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वह ‘गुडइनफ’ हैं.
हाल ही में प्रीति जिंटा ने चूड़े के साथ अपनी एक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. प्रीति ने बीते रविवार को ट्विटर उपयोगकर्ताओं के साथ एक चैट की, जिसमें उनके प्रशंसकों ने उनकी जिंदगी की नई पारी के बारे में पूछा. इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी भी पोस्ट की, जिसमें उनका चूड़ा और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान झलक रही है.
प्रीति ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “आप लोग पूछ रहे हैं, तो बता दूं कि शादीशुदा होने में अलग बात सिर्फ कुछ सप्ताहों के लिए चूड़ा पहनना है.”
प्रीति का नाम शादी से पूर्व बांबे डाइंग कंपनी के वारिस नेस वाडिया के साथ जुड़ा था. दोनों ने फरवरी 2005 से मई 2009 तक एक-दूसरे को डेट किया.

ऐसा क्या हुआ जो बर्थडे पर रो पड़ीं आलिया भट्ट,

हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके को आलिया ने अपने परिवार के साथ मनाया. लेकिन उस समय आलिया अपने आसुंओं को रोक नहीं पाईं जब उनके ग्रैंडपेरेन्ट्स ने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया. दरअसल, आलिया के ग्रैंड पैरेन्टस ने बर्थडे ट्यून बजाकर उन्हें सरप्राइज कर दिया. इसकी एक वीडियो शेयर करते हुए आलिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लिखा ‘My grandparents wish me happy birthday in the most beautiful way couldn’t hold back my tears…’आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म ‘कपूर एंड  सन्स’ रिलीज हुई है जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म में आलिया के साथ सिदार्थ मल्होत्रा और फवाद खान हैं.

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के 'अगले बड़े स्टार' : रितिक रोशन

अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की तैयारी में लगे अभिनेता रितिक रोशन ने कहा है कि टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ‘अगले बड़े स्टार’ होंगे.टाइगर अपनी फिल्म ‘बागी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
रितिक को पर्दे पर आखिरी बार ‘बैंग बैंग’ में देखा गया था.
उनके एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनसे सवाल किया था कि क्या वह सब्बीर खान निर्देशित फिल्म के लिए उत्साहित हैं? इस पर रितिक ने कहा, “बेहद! और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के अगले बड़े स्टार होंगे.”फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर भी भूमिका निभा रही हैं.