ग़दर का नाम आते ही मानस पटल पर एक अलग ही प्रतिबिम्ब प्रतिबिंबित हो जाता है। एक भूचाल सा नज़ारा उठ जाता है। मगर भोजपुरी आईटम क्वीन सीमा सिंह ने जो ग़दर किया है, वह पूरी तरह फ़िल्मी है। जी हाँ, चंचल चुलबुली हाल ही में भोजपुरी आईटम क्वीन सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में भोजपुरी फिल्म ग़दर के लिए एक गीत पर ठुमका लगाया है। इनका यह आईटम गीत फिल्म में एक विशेष आकर्षण होगा, जो दर्शकों को खूब लुभाएगा। इनके ठुमके पर दर्शक बरबस ही झूमने लगेंगे और बार देखना चाहेंगे। इनका यह खूबसूरत अदा और नजाकत से भरा हुआ आईटम गाना। राजपूत फिल्म फैक्ट्री एवं इंद्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ग़दर बहुत बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता भूपेन्द्र विजय सिंह हैं तथा निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, मोनालिसा, नेहा सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, अशोक गुप्ता आदि हैं।
Friday, 26 February 2016
अपराधी का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न
तृप्ति इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म अपराधी का मुहूर्त धूमधाम से मुंबई में संपन्न किया गया। इस मौके पर फिल्म के बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर फिल्म के अच्छे से निर्माण एवं सफल होने की कामना किये।इस फिल्म के निर्माता शेखर सोनी हैं, जिन्होंने बहुत ही उम्दा फिल्म बनाने की उद्घोषणा की है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं संजय श्रीवास्तव, जिन्होंने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म दहशत की शूटिंग पूरी की है। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी है। संगीतकार छोटे बाबा हैं। छायांकन डी के शर्मा, नृत्य निर्देशन संतोष कुमार करेंगे। फिल्म में मारधाड़ प्रदीप खड़का करवायेंगे। केन्द्रीय भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह हैं, जिनकी पहली भोजपुरी दहशत शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। अन्य सभी कलाकारों का चयन जारी है, जो कि शीघ्र ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। भोजपुरी में फिल्म जगत में पहली बार दर्शकों के मनोरंजन के लिए थ्रिलर, मर्डर मिस्ट्री फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने के साथ साथ रोमांचित भी करेगी। यह मानना है कि दर्शक यह फिल्म बार बार देखना पसंद करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कर दी जायेगी।
मुख़्तार का फर्स्ट लुक धूमधाम से किया गया लॉन्च
आज की समसामायिक घटनाओं पर फिल्म का निर्माण करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। हर एक पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है। जिम्मेदारी और भी ज्यादा तब बढ़ जाती है जब किसी व्यक्ति विशेष के जीवन से मेल खाता हो फिल्म का मुख्य किरदार। तक हर एक दृश्य को बहुत ही सलीके से फिल्माया जाता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जी डी एम प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गयी भोजपुरी फ़िल्म मुख्तार की। इस फिल्म का मुंबई में धूमधाम से फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है फ़िल्म निर्देशक आनंद सिंह (ए.के.) ने। फ़िल्म के निर्माता अनुराग पाण्डेय, हेमन्त तिवारी व विकास प्रताप सिंह हैं। फर्स्ट टाइम भोजपुरी सिनेमा में एक मिशाल पेश करते हुए इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल है यह फिल्म, जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज में जागरूकता का संचार करेगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और देवरिया के रमणीय स्थलों पर पूरी कर ली गई है और पोस्ट प्रोडक्शन कार्य मुंबई में तेजी से किया जा रहा है। फिल्म के लेखक जितेन्द्र यादव तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव कविजी, अशोक सिन्हा व मृत्युंजय यादव हैं। पार्श्वगायन उदित नारायण, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, रविराज दीपू, पामेला जैन व इन्दू सोनाली, अलका पहाड़िया ने किया है। छायांकन देवेंद्र तिवारी, नृत्य अशोक मयंक, मारधाड़ बाज़ी, कला आशोक विश्वकर्मा, संकलन धरम सोनी का है। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय तथा निर्माण नियंत्रक मनोज विश्वकर्मा हैं। मुख्य भूमिका में जीतेन्द्र यादव, रविराज दीपू, संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, अंजलि, माही खान, प्रज्ञा तिवारी, रश्मि शर्मा, सुनीता पाण्डेय और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। केन्द्रीय भूमिका में बनारस के मूल निवासी जीतेन्द्र यादव हैं। ये इस फ़िल्म से सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। जी डी एम प्रोडक्शन के प्रोडक्शन हेड अनुराग पाण्डेय के अनुसार यह फ़िल्म समाज को सन्देश देती है कि हिन्दू - मुस्लिम भाई-भाई की एकता की एक मिशाल हैं। धर्म और जाति-पाँति, ऊँच-नीच से दूर हटकर भाईचारे के मूल्य को समझना चाहिए। फिल्म का मुख्य किरदार एक ऐसा व्यक्ति है, जो समय आने पर खुद की ख़ुशी व घर-परिवार को भूलकर दिल के रिश्ते के लिए खुद को न्यौछावर कर देता है और सीख देता है कि हम हिन्दू - मुसलमान बाद में हैं, पहले हम एक इंसान हैं।
तुम मुझसे शादी करोगी का शुभारम्भ
सिंह क्रिएशन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म तुम मुझसे शादी करोगी का शुभारम्भ मुंबई के पंचम रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में रिकॉर्ड करके किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रताप सिंह, सतीश दूबे एवं पल्लवी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक समीर खान हैं। फिल्म का मुहूर्त गीत बहुत ही कर्णप्रिय बन गया है। फिल्म के संगीतकार अशोक सिन्हा सभी गीत बहुत ही मधुर बना रहे हैं। जो संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है। इस अवसर पर फिल्म जगत से अभिनेत्री अर्चना सिंह, अभिलाषा सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद होकर फिल्म की सफलता की मंगल कामना की। फिल्म के संयोजक आशीष यादव, प्रेम कुमार यादव हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में कई रमणीय स्थलों पर की जायेगी।
फिल्म के मुख्य नायक का नाम अभी घोषित नहीं किया जा रहा है, मगर भोजपुरी के सुपर स्टार में से कोई एक होंगे। जिनके नाम की घोषणा जल्द ही की जायेगी। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों का चयन जारी है।
फिल्म के मुख्य नायक का नाम अभी घोषित नहीं किया जा रहा है, मगर भोजपुरी के सुपर स्टार में से कोई एक होंगे। जिनके नाम की घोषणा जल्द ही की जायेगी। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों का चयन जारी है।
Monday, 22 February 2016
सीमा सिंह ने कहा बाली उमारिया में प्यार हो गईल
कहते हैं कि प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है. प्यार किसी को भी किसी
से भी हो सकता है. जिसमे उम्र कोई मायने नहीं रखती है. जी हाँ, जिन्दगी से
जुड़े हुए जितने रिश्ते नाते हैं, सबमें प्यार ही प्यार है. अब हम बात कर
रहे हैं प्यार मोहब्बत की तो आप अगर यह सोच रहे हैं कि आईटम क्वीन सीमा
सिंह को किसी से इश्क हो गया है, तो हम कहते हैं कि जी नहीं, सीमा सिंह को
इश्क नहीं हुआ है. उनका प्यार अपने चाहने वालों के लिए है, जिनके प्यार एवं
दुआ से आज लाखों दिलों की चहेती हैं. चंचल, चुलबुली, मनमोहिनी आईटम क्वीन
सीमा सिंह 400 सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपने मोहक नृत्य के बदौलत
लाखों दिलों पर राज कर रही हैं. इनके प्रति सिनेप्रेमियों का यह प्यार ही
तो है जो सिनेमा के रुपहले परदे से लेकर टीवी शो, लाईव स्टेज शो तक हमेशा
भारी भीड़ के साथ चाहने वालों का ताँता लगा रहता है. इस प्यार के लिए सीमा
सिंह अपने चाहने वालों का तहेदिल से धन्यवाद देती हैं और ऐसे ही प्यार
बनाये रखने की अपील करती हैं.
अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म बाली उमरिया में प्यार हो गईल के लिए सीमा सिंह ने एक विशेष आईटम गीत पर परफार्म की हैं. इन्होने मुंबई के मढ़ में कड़ाके की ठंडी वाली रात में इस गीत की शूटिंग की हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी की डांस मास्टर राम देवन ने. इस फिल्म के निर्देशक है जाने माने फिल्म लेखक व निर्देशक कुंदन कुनाल. जिन्होंने सुपरहिट भोजपुरी फिल्म छपरा मुंबई एक्सप्रेस लिखा था तथा जान तू जहान तू का लेखन निर्देशन किया था. फिल्म के प्रोडक्शन हेड रवि पंडा, लाइन प्रोडूसर कुंदन सिंह हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋप्रज चौहान, पल्लवी सिंह, अवधेश मिश्र, यशोधन राणा, रमेश द्विवेदी आदि है.
अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म बाली उमरिया में प्यार हो गईल के लिए सीमा सिंह ने एक विशेष आईटम गीत पर परफार्म की हैं. इन्होने मुंबई के मढ़ में कड़ाके की ठंडी वाली रात में इस गीत की शूटिंग की हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी की डांस मास्टर राम देवन ने. इस फिल्म के निर्देशक है जाने माने फिल्म लेखक व निर्देशक कुंदन कुनाल. जिन्होंने सुपरहिट भोजपुरी फिल्म छपरा मुंबई एक्सप्रेस लिखा था तथा जान तू जहान तू का लेखन निर्देशन किया था. फिल्म के प्रोडक्शन हेड रवि पंडा, लाइन प्रोडूसर कुंदन सिंह हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋप्रज चौहान, पल्लवी सिंह, अवधेश मिश्र, यशोधन राणा, रमेश द्विवेदी आदि है.
Subscribe to:
Posts (Atom)








