Friday, 26 February 2016

मुख़्तार का फर्स्ट लुक धूमधाम से किया गया लॉन्च


 आज की समसामायिक घटनाओं पर फिल्म का निर्माण करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। हर एक पहलू पर  बारीकी से ध्यान दिया जाता है। जिम्मेदारी और भी ज्यादा तब बढ़ जाती है जब किसी व्यक्ति विशेष के जीवन से मेल खाता हो फिल्म का मुख्य किरदार। तक हर एक दृश्य को बहुत ही सलीके  से फिल्माया जाता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं जी डी एम प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गयी  भोजपुरी फ़िल्म मुख्तार की। इस फिल्म का मुंबई  में धूमधाम से फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया है। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है फ़िल्म निर्देशक आनंद सिंह (ए.के.) ने।  फ़िल्म के निर्माता अनुराग पाण्डेय, हेमन्त तिवारी व विकास प्रताप सिंह हैं। फर्स्ट टाइम भोजपुरी सिनेमा में एक मिशाल पेश करते हुए इस फ़िल्म का निर्माण किया गया है। हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल है यह फिल्म, जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज में जागरूकता का संचार करेगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और देवरिया के रमणीय स्थलों पर पूरी कर ली गई है और पोस्ट प्रोडक्शन कार्य मुंबई में तेजी से किया जा रहा है। फिल्म के लेखक जितेन्द्र यादव तथा पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव कविजी, अशोक सिन्हा व मृत्युंजय यादव हैं। पार्श्वगायन उदित नारायण, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, रविराज दीपू, पामेला जैन व इन्दू सोनाली, अलका पहाड़िया ने किया है। छायांकन देवेंद्र तिवारी, नृत्य अशोक मयंक, मारधाड़ बाज़ी, कला आशोक विश्वकर्मा, संकलन धरम सोनी का है। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता  अखिलेश राय तथा निर्माण नियंत्रक मनोज विश्वकर्मा हैं। मुख्य भूमिका में जीतेन्द्र यादव, रविराज दीपू, संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, अंजलि, माही खान, प्रज्ञा तिवारी, रश्मि शर्मा, सुनीता पाण्डेय और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। केन्द्रीय भूमिका में बनारस के मूल निवासी जीतेन्द्र यादव हैं। ये इस फ़िल्म से सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। जी डी एम प्रोडक्शन के प्रोडक्शन हेड अनुराग पाण्डेय के अनुसार यह फ़िल्म समाज को सन्देश देती है कि हिन्दू - मुस्लिम भाई-भाई की एकता की एक मिशाल हैं। धर्म और जाति-पाँति, ऊँच-नीच से दूर हटकर भाईचारे के मूल्य को समझना चाहिए। फिल्म का मुख्य किरदार एक ऐसा व्यक्ति है, जो समय आने पर खुद की ख़ुशी व घर-परिवार को भूलकर दिल के रिश्ते के लिए खुद को न्यौछावर कर देता है और सीख देता है कि हम हिन्दू - मुसलमान बाद में हैं, पहले हम एक इंसान हैं।

No comments:

Post a Comment