ग़दर का नाम आते ही मानस पटल पर एक अलग ही प्रतिबिम्ब प्रतिबिंबित हो जाता है। एक भूचाल सा नज़ारा उठ जाता है। मगर भोजपुरी आईटम क्वीन सीमा सिंह ने जो ग़दर किया है, वह पूरी तरह फ़िल्मी है। जी हाँ, चंचल चुलबुली हाल ही में भोजपुरी आईटम क्वीन सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में भोजपुरी फिल्म ग़दर के लिए एक गीत पर ठुमका लगाया है। इनका यह आईटम गीत फिल्म में एक विशेष आकर्षण होगा, जो दर्शकों को खूब लुभाएगा। इनके ठुमके पर दर्शक बरबस ही झूमने लगेंगे और बार देखना चाहेंगे। इनका यह खूबसूरत अदा और नजाकत से भरा हुआ आईटम गाना। राजपूत फिल्म फैक्ट्री एवं इंद्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ग़दर बहुत बेहतरीन फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता भूपेन्द्र विजय सिंह हैं तथा निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, मोनालिसा, नेहा सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, अशोक गुप्ता आदि हैं।


No comments:
Post a Comment