Friday, 26 February 2016

तुम मुझसे शादी करोगी का शुभारम्भ

सिंह क्रिएशन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म तुम मुझसे शादी करोगी का शुभारम्भ मुंबई के पंचम रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में रिकॉर्ड करके किया गया है। फिल्म के निर्माता प्रताप सिंह, सतीश दूबे  एवं पल्लवी सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक समीर खान हैं। फिल्म का मुहूर्त गीत बहुत ही कर्णप्रिय बन गया है। फिल्म के संगीतकार अशोक सिन्हा सभी गीत बहुत ही मधुर बना रहे हैं। जो संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाला है। इस अवसर पर फिल्म जगत से अभिनेत्री अर्चना सिंह, अभिलाषा सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद होकर फिल्म की सफलता की मंगल कामना की। फिल्म के संयोजक आशीष यादव, प्रेम कुमार यादव हैं। इस फिल्म की शूटिंग जून में कई रमणीय स्थलों पर की जायेगी।
फिल्म के मुख्य नायक का नाम अभी घोषित नहीं किया जा रहा है, मगर भोजपुरी के सुपर स्टार में से कोई एक होंगे। जिनके नाम की घोषणा जल्द ही की जायेगी। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों का चयन जारी है।




No comments:

Post a Comment