यश मूवी मेकर एंड सोबरन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित
की जा रही भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी पोस्ट प्रोडेक्शन तेज गति से मुंबई
में किया जा रहा है। फिल्म मनोरंजन का साधन माना जाता है, मगर देखा जाय तो
हर फिल्म में कोई ना कोई सन्देश छुपा होता है। ऐसे ही समाज को आईना दिखाने
के लिए भोजपुरी फिल्म हीरोगीरी बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण निर्मल
चौधरी और आर्यन राज विजय कर रहे है । फिल्म का निर्देशन जाने माने फिल्म
निर्देशक मनोज एस तोमर के हाथों हो रहा है।जिसके कार्यकारी निर्माता विकास
मिश्रा हाथों में है। सहायक निर्देशक मुकेश ओझा हैं। गीतकार वीरेन्द्र
पाण्डेय के लिखे गीतों को मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया
हैं। इस फिल्म का कथा, पटकथा वीरेन्द्र पाण्डेय ने लिखा है और संवाद
लिखा है संजय राय ने। फिल्म अभिनेता आनंद ओझा मुख्य भूमिका में अपनी अलग
छाप छोड़ते नजर आएंगे। फिल्म में हीरो का किरदार बेहद ही दिलचस्प प्रस्तुत
किया गया है। इनके साथ भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा काजल राघवानी और
अर्चना सिंह बहुत ही आकर्षक किरदार में नजर आएँगी। छायांकन पी. अरुण
एकनाथन, कोरियोग्राफर जेडी ,फाइट एक्शन चन्द्र पन्त का ने किया है। फिल्म
के मुख्य कलाकार आनंद ओझा, काजल राघवानी, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, सी पी
भट्ट, पुष्पा वर्मा, रीतु पाण्डेय, विजय मिश्रा, सुनील दत्त पाण्डेय तथा
संजय पाण्डेय हैं। भोजपुरी दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म आ रही है।

No comments:
Post a Comment