सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म सिंह भईया समाज की कुव्यवस्था व दो मुँही राजनीति से खुली लड़ाई है। सिंह भईया दर्शकों के मनोरन्जन के साथ साथ दर्शक दीर्घा के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ते हुए एक सशक्त सन्देश भी छोड़ेगी।
इस फ़िल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आज़ाद सिंह हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है। मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, सत्य प्रकाश सिंह हैं तथा आइटम डान्स ग्लोरी और आयशा ने किया है।
फ़िल्म के नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक है। इनका न्यू लुक सिनेप्रेमियों को बहुत ही पसंद आयेगा। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए इन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों का इनको और फ़िल्म को बहुत प्यार व आर्शीवाद मिलेगा।

















