Tuesday, 15 March 2016

सीमा सिंह के ठुमके का दोहा कतर में दुबारा चला जादू

आईटम क्वीन सीमा सिंह ने एक बार फिर से दोहा क़तर में अपने मोहक अदा व नृत्य का जलवा बिखेरा है। इनके जोरदार भोजपुरिया ठुमके पर भोजपुरी स्टार नाईट शो में आये हुए हज़ारों संगीतप्रेमियों ने खूब लुत्फ़ उठाया। दर्शकों पर जादू सा असर हुआ और शो में चार चाँद लग गये।
अभी हाल ही में दूसरी बार सीमा सिंह दोहा कतर में लाइव स्टेज शो करने गयी थीं जहाँ पर इनके चाहने वाले भारी भीड़ के साथ जुटे हुए थे और सभी ने मुक्तकंठ से सीमा सिंह की भूरि भूरि सराहना की। गौरतलब है कि पिछले दिनों दोहा कतर में भोजपुरी स्टार नाईट शो का आयोजन किया गया था। जिसमें परफार्म करने के लिए दूसरी बार सीमा सिंह गयीं थी। इन्हें देखने आये दर्शकों की भारी तादाद ने शो को सफल बना दिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में इन्हें भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, एक्शन स्टार विराज भट्ट, सिनेतारिका अक्षरा सिंह, हॉट गर्ल पूनम दूबे, काजल राघवानी, लवी रोहतगी, अपूर्वा बिट के साथ परफार्म करने का एक अलग ही अनुभव मिला। दर्शक दीर्घा के भाव विभोर मुद्रा को देखकर सीमा सिंह के ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इन्हें यह जानकार बेहद ख़ुशी हुई कि सुदूर विदेश में भी भोजपुरी सिनेप्रेमी इतनी भारी संख्या में मौजूद है जो सीमा सिंह के जबरदस्त फैन हैं। इन्होंने पाँच सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में आईटम सांग करके आईटम क्वीन का ख़िताब अपने नाम कर ली हैं।


No comments:

Post a Comment