युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के लाजवाब परफॉर्म की आजकल खूब तारीफ की जा रही है। इनके परिपक्व अभिनय के कायल सभी हो गये हैं। जी हाँ, ४ मार्च से बिहार और मुंबई में देवघर इंटरटेनमेंट के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा बिहार वाला २ बंपर ओपेनिंग के साथ प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म का हिट गीत लालटेन फिर जरी....में कल्लू धमाकेदार परफार्म किये हैं। इनके साथ अंशु तिवारी निभायी हैं। साथ ही भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े के साथ का हिट गीत जहिया जइबू भउजी मान... पर दर्शक दीर्घा बरबस ही झूम जाते हैं। फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं तथा निर्देशक विष्णुशंकर बेलू की इस फिल्म के संगीतकार छोटू बाबा हैं, जिन्होंने सभी गीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाये हैं। इनका किरदार इस फिल्म में इनके प्रशंसकों के लिए एक न्यू सरप्राईज है, जो सिनेमा हाल में दर्शकों को बहुत ही रोमांचित किया है। युवा डॉक्टर के किरदार को जीवंत करके कल्लू ने अपने अभिनय के जौहर का लोहा मनवा दिया है। भोजपुरी सिनेजगत में अरविन्द अकेला कल्लू ने भोजपुरी लोकगायन के क्षेत्र में एक अलग छवि बनायीं है, जिससे भोजपुरिया युवाओं ने इनको अपने दिल की धड़कन से जोड़े हुए हैं। इस फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू के साथ लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की अगली भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना
शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। जिसमे इनकी नायिका युवा दिल अज़ीज़ व
लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा दूबे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राधेन्द्र यादव
हैं तथा निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह व संतोष पाण्डेय हैं।




No comments:
Post a Comment