उभरती हुई अदाकारा अर्चना प्रजापति का जन्मदिन मुम्बई के शीशा स्काय लाउंज, जुहू में धूमधाम से मनाया गया। लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े अपने व्यस्तम दिनचर्या में समय निकालकर अर्चना को ब्लेसिंग देने पहुँची। पाखी हेगड़े ने कहा कि अर्चना बहुत ही प्यारी गुड़िया है, जन्मदिन की विश के साथ साथ ढेर सारी ब्लेसिंग करती हूँ। अर्चना बहुत बड़ी स्टार बने यही कामना करती हूँ। सिने जगत में उभरते हुए कलाकरों का हमें मनोबल बढ़ाना चाहिए ताकि वे भी स्टारडम हासिल कर सके। इस शुभ दिन पर फिल्म निर्देशक बाली पा व संजय श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता जितेश दूबे, मकबूल निसार तथा कई हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में प्रोडक्शन कर चुके शादाब सिद्दीकी ने भी अर्चना को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये। मुख्य अतिथि पाखी हेगड़े के आलावा बाली पा, संजय श्रीवास्तव, जितेश दूबे, मकबूल निसार, जावेद रहमान, अरविन्द डिसिल्वा, साहिल शेख, चन्दन कश्यप, नजर अब्बास, इरफान, मनोज विश्वकर्मा, प्रेरणा सुषमा, संजय भूषण पटियाला, रामचन्द्र यादव, दिनेश यादव, अखिलेश राज आदि ने भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मंगल कामना की।
गौरतलब है कि अर्चना प्रजापति की आने वाली भोजपुरी फिल्म जिद्दी व
इलाहाबाद से इस्लामाबाद है। इसके पहले इन्होंने हिन्दी म्यूजिक वीडियो
नवाजिस, शिकवा, अनटोल्ड लव स्टोरी में काम किया है। इनकी आने वाले म्यूजिक
वीडियो पिया बेदर्दी, फक्र से कहो हम मुस्लमान हैं एवं ख्वाब हैं।



No comments:
Post a Comment