Tuesday, 15 March 2016

दहशत में संगीता तिवारी संग सत्येन्द्र कुमार सिंह का रोमांस




भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस सिनेतारिका संगीता तिवारी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म दहशत में एक एडिशनल सांग की शूटिंग की हैं। इस विशेष गीत में नवोदित नायक सत्येन्द्र कुमार सिंह इनके संग रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। इस गीत का फिल्मांकन तकनिकी रूप से बहुत ही उम्दा की गई है। समसामायिक घटनाओं को खूबसूरती से मनोरंजन के साथ अमलीजामा पहनाते हुए फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव भोजपुरी फिल्म दहशत की दूसरे चरण की शूटिंग पूरी कर ली हैं। प्रेम इंटरटेनमेंट द्वारा निर्माणाधीन इस फिल्म के सह निर्माता तृप्ति इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। इस फिल्म से नवोदित सितारा सत्येन्द्र कुमार सिंह सिनेजगत में पदार्पण कर रहे हैं। ये अपने लुक और अभिनय के जरिये दर्शक दीर्घा में अपनी अलग पहचान बनायेंगे। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय और मंत्रमुग्ध कर देने वाले हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव ने। छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाजी, नृत्य निर्देशन अशोक मयंक व संतोष कुमार, संकलन अजय चैहान कर रहे हैं। मुख्य कलाकार सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, राम मिश्रा, सत्येन्द्र गिरी, ईनूश्री, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, नजर अब्बास, सी पी भट्ट, साहिल शेख, प्रतिभा मिश्रा, विक्की बबुआ, प्रेरणा सुषमा, और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। मेहमान भूमिका में सिनेतारिका संगीता तिवारी दर्शकों का मन मोह लेने वाली हैं।

No comments:

Post a Comment