Thursday, 24 March 2016

AM MEDIA PUBLICITY और INTERNATIONAL CINEMA फिल्म्स प्रोडक्शन से बन रही........

AM MEDIA PUBLICITY और  INTERNATIONAL CINEMA फिल्म्स प्रोडक्शन से बन रही फिल्म का शूटिंग मुंबई मेंशुरू है। फिल्म का पहला शेडूल जल्द ही समाप्त हो जायेगा।फिर अगला शेडूल भी जल्द शुरू होगा। प्रोडसरस एंड मेकर्स ने बताया है की यह एकसस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है , जो दर्शकों को बांध के रखेगा। ऑडियंस को इस फिल्म का भरपूर आनंद मिलेगा यह मेकर्स का दावा है। फिल्म मुंबईसिटी में ही अलग अलग जगहों पर शूट हो रही है। डायरेक्टर आकाश आर.जे. ने अपना अनुभव भी शेयर किया और उन्होंने ये भी बताया की फिल्मबहुत ही खूबसूरत बन रही है ,जैसा की उन्होंने सोचा था, जिससे वो काफी खुश नजर आ रहे थे। फिल्म का टाइटल पूछने पर उन्होंने बताया कीअभी टाइटल घोषित नहीं किया गया है ,पर उन्होंने ने फिल्म के कुछ स्टील्स पिक्स हमें दिया है ,जिसे आप भी देख सकते है। उन्होंने बताया की टाइटल घोषित न करने का वजह है दर्शकों में उत्सुकता का माहौल बनाना।हम उनको शुबकामनाएं देतें है की वो अपने सोच में सफल रहे।




Tuesday, 15 March 2016

अर्चना प्रजापति के जन्मदिन को यादगार बनाया पाखी हेगड़े ने




उभरती हुई अदाकारा अर्चना प्रजापति का जन्मदिन मुम्बई के शीशा स्काय लाउंज, जुहू में धूमधाम से मनाया गया। लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े अपने व्यस्तम दिनचर्या में समय निकालकर अर्चना को ब्लेसिंग देने पहुँची। पाखी हेगड़े ने कहा कि अर्चना बहुत ही प्यारी गुड़िया है, जन्मदिन की विश के साथ साथ ढेर सारी ब्लेसिंग करती हूँ। अर्चना बहुत बड़ी स्टार बने यही कामना करती हूँ। सिने जगत में उभरते हुए कलाकरों का हमें मनोबल बढ़ाना चाहिए ताकि वे भी स्टारडम हासिल कर सके। इस शुभ दिन पर फिल्म निर्देशक बाली पा व संजय श्रीवास्तव, फिल्म निर्माता जितेश दूबे, मकबूल निसार तथा कई हिन्दी व भोजपुरी फिल्मों में प्रोडक्शन कर चुके शादाब सिद्दीकी ने भी अर्चना को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये। मुख्य अतिथि पाखी हेगड़े के आलावा बाली पा, संजय श्रीवास्तव, जितेश दूबे, मकबूल निसार, जावेद रहमान, अरविन्द डिसिल्वा, साहिल शेख, चन्दन कश्यप, नजर अब्बास, इरफान, मनोज विश्वकर्मा, प्रेरणा सुषमा, संजय भूषण पटियाला, रामचन्द्र यादव, दिनेश यादव, अखिलेश राज आदि ने भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मंगल कामना की।
गौरतलब है कि अर्चना प्रजापति की आने वाली भोजपुरी फिल्म जिद्दी व इलाहाबाद से इस्लामाबाद है। इसके पहले इन्होंने हिन्दी म्यूजिक वीडियो नवाजिस, शिकवा, अनटोल्ड लव स्टोरी में काम किया है। इनकी आने वाले म्यूजिक वीडियो पिया बेदर्दी, फक्र से कहो हम मुस्लमान हैं एवं ख्वाब हैं।

केयर लेस का संगीतमय भव्य मुहूर्त


मैड मीडिया प्रा. लि. के बैनर तले बनने जा रही हिन्दी फीचर फिल्म केयरलेस का संगीतमय मुहूर्त मुंबई के ज़िप ट्रैक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। मुहूर्त गीत लोकप्रिय पार्श्वगायिका रीतु पाठक की सुमधुर आवाज़ में किया गया। जिसे स्वरबद्ध किया मशहूर संगीतकार इक़बाल सरगम ने। इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के फिल्म निर्माता पंकज कुमार की यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ समाज को सन्देश भी देगी। फिल्म का निर्देशन कर कर रहे हैं अलोक श्रीवास्तव, जिन्होंने अब तक कई फिल्मों का कुशल निर्देशन किया है। फिल्म के लाईन प्रोड्यूसर अनिल श्रीवास्तव, प्रोडक्शन हेड प्रेरणा हैं। गीतकार व संगीतकार इक़बाल सरगम हैं। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता सुरेश कुमार मालाकार, फिल्म निर्देशक हामिद अली, नृत्य निर्देशक अन्थोनी, कैमरामैन श्री जय, धनंजय, गायिका राजवी खान, अभिनेता रवि, अनिल श्रीवास्तव, मेराज खान, मनीष आदि उपस्थित होकर पूरी टीम को बधाई दी और फिल्म के सफलता के लिए मंगल कामना की।

मैथिली की मोस्ट वेटेड दूल्हा चोर की शूटिंग पूरी


मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज़ प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली मिथिला की मोस्ट वेटेड मैथिली फ़िल्म दूल्हा चोर की शूटिंग पूरी कर ली गई है। यह फ़िल्म समाज को संदेश देने व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी। फ़िल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा "श्याम जी" हैं। ये पहली बार फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। जिनको फ़िल्म निर्माता महेश मिश्रा तन मन से अपना सहयोग दे रहे हैं। कई धारावाहिक व फ़िल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फ़िल्म के निर्देशक हैं। मिथिला रत्न से सम्मानित अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने। पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण, श्याम झा, पुष्प लता, अलका झा तथा सुरेश आनंद ने किया है। मिथिला की यह पहली फ़िल्म है जो रेड एपिक कैमरा पर शूटिंग की गई है। खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैदकर खूबसूरत फ़िल्म बनाया है कैमरामैन संजय सिंह ने। फ़िल्म मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण सिंह, उमाकान्त, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, ख़ुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय मिश्रा हैं।

पाखी बनीं बावी




भोजपुरी सिनेजगत की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े अब बावी बन गयीं हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फ़िल्म रानी दिलबर जानी में बावी किरदार के बारे में, जिसे निभा रही हैं चंचल खूबसूरत बाला पाखी हेगड़े। इस फ़िल्म में बावी टाईटल के विशेष गीत पर इन्होंने चुलबुली बार्बी डॉल के अंदाज़ में परफॉर्म की हैं। इस गीत में इनके साथ गीतकार से नायक बने श्याम देहाती हैं। पाखी हेगड़े कमाल की खूबसूरत, नटखट, चंचल बाला की बिंदास लुक में नज़र आने वाली हैं। इनका यह लुक सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आएगा।
श्री नाथजी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म के निर्माता राजेश सिंह तथा निर्देशक व नृत्य निर्देशक बाली हैं। एक सवाल जवाब में पाखी हेगड़े ने कहा कि जब फिल्म निर्देशक बाली जी ने ऑफर दिया तो मैंने तुरंत हाँ कर दी। मेरी भी दिली ख्वाहिश थी कि मैं बाली जी के साथ फिल्म करूँ। अब आगे भी हम साथ में काम करते रहेंगे। यह सॉन्ग बहुत ही मज़ेदार है। श्याम देहाती के साथ इस गीत पर परफार्म करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा। हमारी पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला के गीत इन्होंने लिखे थे। हम बहुत पहले से जुड़े हैं। हमने इस गीत की शूटिंग को बहुत इन्जॉय किया है। उम्मीद है कि दर्शक भी बहुत आनन्दित होंगे।

अरविन्द अकेला कल्लू के जौहर की तारीफ बलमा बिहार वाला २ में





युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के लाजवाब परफॉर्म की आजकल खूब तारीफ की जा रही है। इनके परिपक्व अभिनय के कायल सभी हो गये हैं। जी हाँ, ४ मार्च से बिहार और मुंबई में देवघर इंटरटेनमेंट के बैनर की भोजपुरी फिल्म बलमा बिहार वाला २ बंपर ओपेनिंग के साथ प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म का हिट गीत लालटेन फिर जरी....में कल्लू धमाकेदार परफार्म किये हैं। इनके साथ अंशु तिवारी निभायी हैं। साथ ही भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े के साथ का हिट गीत जहिया जइबू भउजी मान... पर दर्शक दीर्घा बरबस ही झूम जाते हैं। फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं तथा निर्देशक विष्णुशंकर बेलू की इस फिल्म के संगीतकार छोटू बाबा हैं, जिन्होंने सभी गीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाये हैं। इनका किरदार इस फिल्म में इनके प्रशंसकों के लिए एक न्यू सरप्राईज है, जो सिनेमा हाल में दर्शकों को बहुत ही रोमांचित किया है। युवा डॉक्टर के किरदार को जीवंत करके कल्लू ने अपने अभिनय के जौहर का लोहा मनवा दिया है। भोजपुरी सिनेजगत में अरविन्द अकेला कल्लू ने भोजपुरी लोकगायन के क्षेत्र में एक अलग छवि बनायीं है, जिससे भोजपुरिया युवाओं ने इनको अपने दिल की धड़कन से जोड़े हुए हैं। इस फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू के साथ लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की अगली भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। जिसमे इनकी नायिका युवा दिल अज़ीज़ व लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा दूबे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राधेन्द्र यादव हैं तथा निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह व संतोष पाण्डेय हैं।

महिलाओं की पहली पसंद पाखी हेगड़े







भोजपुरी सिनेमा की लकी चार्म पाखी हेगड़े की कम बैक भोजपुरी फ़िल्म बलमा बिहार वाला 2 बम्पर ओपनिंग के साथ प्रदर्शित की गई है। साथ ही बिहार के कई सिनेमाघरों में शानदार दूसरे सप्ताह में यह फिल्म सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म में महिलायें पाखी हेगड़े के किरदार को बहुत पसंद कर रही हैं। महिला दर्शकों की हमेशा से ही पहली पसंद रही पाखी हेगड़े की सभी फिल्मों को हमेशा ही प्यार मिलता रहा है। 4 मार्च को बिहार और मुम्बई में एक साथ प्रदर्शित की गई विष्णु शंकर बेलू निर्देशित फ़िल्म बलमा बिहार वाला 2 में केंद्रीय भूमिका में इन्हें दर्शकों की तालियों और सीटियों के साथ खूब प्यार मिल रहा है। इनके चाहने वाले सिनेप्रेमी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर सिनेमा देखते हुए जहाँ खूब रोमांचित हो रहे हैं, वहीँ इनके कम बैक होने से उनमें अपार ख़ुशी की लहर फैली हुई है।
गौरतलब है कि मुम्बई के नवरंग सिनेमा में बलमा बिहार वाला 2 का प्रीमियर धूमधाम से किया गया। साथ ही पहले दिन का पहला शो पाखी हेगड़े ने दर्शकों के साथ देखा और उनके हर रिएक्शन को इन्होंने नजदीक से अब्जॉर्ब किया। फिल्म देखने आये बहुत से लोगों के लिए टिकट खिड़की से टिकट भी खरीदा।
मुख्य भूमिका में लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े के साथ अरविन्द अकेला कल्लू, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
एक सवाल के जवाब में पाखी हेगड़े ने कहा कि फ़िल्म के अच्छी ओपनिंग से मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूँ। दर्शकों का मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। हमेशा की तरह आज भी दर्शकों ने मुझे सर आँखों पर बिठाया है। दर्शक ऐसे ही मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखें। मैं अपने सभी चाहने वालों का सदा आभारी हूँ।